SASURAL ME KIS TARAH PARDA KARE

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



*🥀 सुसराल में किस तरह पर्दा करे 🥀*



*_सुवाल :-_* सुसराल में देवर व जेठ वगैरा से किस तरह पर्दा किया जाए ? 
सारा दिन पर्दे में रहना बहुत दुश्वार ,घर के कामकाज करते वक्त कैसे अपने चेहरे को छुपाए ? 
*_जवाब :-_* घर में रहते हुए भी बिल खुसूस देवर व जेठ वगैरा के मुआ-मले में मोहतात रहना होगा । 
सहीह बुख़ारी में हज़रते सय्यिदुना उक्बा बिन आमिर رَضِیَ اللّٰهُ تَعَالٰی عَنْهُ से मरवी है महबूबे ख़ुदा ﷺ ने फ़रमाया- *"औरतों के पास जाने से बचो ।"*
एक शख्स ने अर्ज की ,या रसूलल्लाह ﷺ! देवर के मु-तअल्लिक़ क्या हुक्म है ?
फ़रमाया :- *"देवर मौत है।"*
देवर का अपनी भाभी के सामने होना गोया मौत का सामना है कि यहां फ़ितने का अन्देशा ज़ियादा है । मुफ्तिये आ'जमे पाकिस्तान हज़रते वक़ारे मिल्लत मौलाना वकारुद्दीन عَلَیْهِ رَحْمَةُاللّٰهِ الْمُبِيْن फ़रमाते हैं :- "उन रिश्तेदारों से जो ना महरम हैं ,चेहरा ,हथेली ,गिट्टे ,कदम और टख्नों के इलावा सित्र ( पर्दा ) करना ज़रूरी है ,जीनत बनाव सिंघार भी उन के सामने ज़ाहिर न किया जाए।"
*📚वकारुल फ़तावा,जि.3,स.151*

मन्कूल है :- *“जो शख्स शह्वत से किसी अज्नबिय्या के हुस्नो जमाल को देखेगा क़ियामत के दिन उस की आंखों में सीसा पिघला कर डाला जाएगा ।"*
यकीनन भाभी भी अज्नबिय्या ही है । जो देवर व जेठ अपनी भाभी को कस्दन शह्वत के साथ देखते रहे हों ,बे तकल्लुफ़ बने रहे हों,मज़ाक मस्ख़री करते रहे हों,वोह है । 
अल्लाह عَزَّوَجَلَّ के अज़ाब से डर कर फ़ौरन से पेश्तर सच्ची तौबा कर लें । 
भाभी अगर देवर को छोटा भाई और जेठ को बड़ा भाई कह दे इस से बे पर्दगी और बे तकल्लुफ़ी जाइज़ है नहीं हो जाती बल्कि येह अन्दाजे गुप्त-गू भी फ़ासिले दूर कर के करीब लाता है और देवर व भाभी बद निगाही ,बेर तकल्लुफ़ी ,हंसी मज़ाक वगैरा गुनाहों के दलदल में मजीद धंसते चले जाते हैं । हालां कि जेठ और देवर व भाभी का आपस में गुफ़्त-गू करना भी मुसल्सल ख़तरे की घन्टी बजाता रहता है ! 
*_🤝🏻अल्लाह करे दिल में उतर जाए मेरी बात_*
देवर व जेठ और भाभी वगैरा खबरदार रहें कि हदीस शरीफ़ में इर्शाद हुवा :- *"या'नी आंखें ज़िना करती हैं ।*
बहर हाल अगर एक घर में रहते हुए औरत के लिये करीबी ना महरम रिश्तेदारों से पर्दा दुश्वार हो तो चेहरा खोलने की तो इजाज़त है मगर कपड़े हरगिज़ ऐसे बारीक न हों जिन से बदन या सर के बाल वगैरान चमकें या ऐसे चुस्त न हों कि बदन के आ'ज़ा,जिस्म की हैअत (यानी सुरत व गोलाई) और सीने का उभार वगैरा जाहिर हो.!!
*_📚पर्दे के बारे में सवाल.? जवाब :-45_*



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्या औरत लोडस्पीकर पर तक़रीर कर सकती है* 09

अगर औरत हैज़ m.c से है तो उसका जूठा खा सकते हैं कि नहीं* 115

AOURAT KO KHUSHBU LAGANE KA HUKM